Online FIR UP Police : अब FIR लिखवाने के लिए थाने के चक्कर काटना बंद, इस तरह घर बैठे दर्ज करें e-FIR

Online FIR UP Police

Online FIR UP Police Kaise Kare – जैसा कि आपको पता है पहले FIR लिखाने के लिए थाने के चक्कर काटने पड़ते और हमें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं बदलते जमाने के साथ साथ एफआईआर करने का तरीका भी बदल चुका है अब आप अपने घर बैठे उत्तर प्रदेश पुलिस को अपने किसी भी मामले से संबंधित एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं आज के इस पोस्ट में हम आपको ऑनलाइन एफआईआर के बारे में बताएंगे की ऑनलाइन ई-एफआईआर कैसे दर्ज किया जाता है इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी देंगे इसीलिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Online FIR UP Police
Online FIR UP Police

Online FIR UP Police

एफआईआर जिसको हम तभी दर्ज कराते हैं जब हमारा किसी से विवाद हो जाता है यह हमारा कोई सामान चोरी हो जाता है, कोई सामान गिर जाता है, कोई वस्तु खो जाती है, मोबाइल चोरी हो जाता है ऐसे ही तमाम मामलों में हम पुलिस को एफ एफआईआर कराते हैं ऐसे में पहले क्या होता था कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जाना जाता पड़ता था और यदि हम उस क्षेत्र से काफी दूरी पर है जहां पर यह घटना हुई थी तो हमें एफ आई आर दर्ज कराने के लिए घटना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस स्टेशन जाना पड़ता था।

और हमें कई बार पुलिस स्टेशन के चक्कर काटना पड़ता था लेकिन अब इस समस्या का समाधान आ चुका है अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकता है ऑनलाइन ई-एफआईआर केबल अज्ञात, गैर नामजद अभियुक्त के विरुद्ध, नाबालिक बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में पंजीकृत की जा सकती है यदि आपका कोई भी ऐसा मामला है और आप एफआईआर दर्ज करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर सकते हैं ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने का तरीका नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।

Online FIR UP Police कैसे दर्ज करें

UP Police Online FIR File Kaise Kare इसकी जानकारी पाने के लिए नीचे दी गई लिस्ट को ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें।

  • उत्तर प्रदेश पुलिस को ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करने के लिए सबसे पहले UPCOP ऐप डाउनलोड कर ले।
  • अब UPCOP APP पर अपना नया अकाउंट बना ले।
  • UPCOP ऐप पर अकाउंट बनाने के बाद FIR वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Register e-FIR वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एफआईआर दर्ज करने के लिए अपने निजी जानकारियों को Online FIR Form पर सही-सही भरे।
  • इसके बाद अपने मामले से संबंधित संपूर्ण जानकारी FIR DETAILS में डाल दे।
  • और उसके बाद Download FIR Content वाली विकल्प पर क्लिक करके FIR Content Download कर ले।
  • इसके बाद इसका प्रिंट निकाल ले।
  • और उस पर अपना हस्ताक्षर कर दे।
  • और Upload Application वाले विकल्प पर क्लिक करके उस फाइल को अपलोड कर देना है जिस पर आपने हस्ताक्षर किया है।
  • अब आपको सबमिट वाली बटन पर क्लिक कर देना आपकी ई एफआईआर सफलता पूर्वक दर्ज हो जायेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *